हाफिज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज में पॉक्सो अधिनियम पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के तत्वावधान में विद्यार्थियों को बाल अधिकार एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
बदायूँ : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के तत्वावधान में चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत 29 सितंबर 2026 को हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूँ के विशाल सभागार में पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रति विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, उनकी सुरक्षा तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना था।
कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बदायूँ श्री ऋषि कुमार साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी भी अनुचित घटना की जानकारी जिम्मेदार व्यक्ति या संबंधित प्राधिकरण तक पहुंचाना आवश्यक है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मंसूर हुसैन ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पॉक्सो अधिनियम एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों को समझने, सतर्क रहने तथा किसी भी समस्या को अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ साझा करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन हाफिज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूँ के पूर्व प्रधानाचार्य श्री अब्दुल सुबूर खाँ ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को कानून एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया तथा अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्रीमती कमलेश कुमारी मैडम ने बाल सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने सराहा। कविता के माध्यम से बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ की भी सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर श्री यासीन अली उस्मानी, श्री हसन मोहम्मद अब्दुल्लाह, श्री मोहम्मद अलीम ग़ज़नवी, श्री मोहम्मद अज़ीम, श्री अमर कांत लाल दास, श्री कमाल अहमद खान, श्री सलमान हसन, श्री आज़ाद नबी, श्री अरशद अली खान, श्री राजीव कुमार, श्री मोहम्मद आदिल सिद्दीकी, श्री मोहम्मद नाहिद खान, श्री फ़ौज़ान अख़्तर, श्री ज़ुबैर, श्री फ़ारूक़ सैफ़ी, श्री अमान सैफ़ी, श्री अमीरुद्दीन, श्री दानिश हुसैन, मिस ज़ैनब फ़ातिमा, श्री फरहत हुसैन, श्री नासिर हुसैन एवं श्री ज़ीशान सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और गंभीरता के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा बाल अधिकारों और कानूनी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उन्हें स्मृति-चिह्न तथा बुके भेंट किए गए। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ऋषि कुमार साहब तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।
प्रधानाचार्य श्री मंसूर हुसैन एवं समस्त विद्यालय परिवार ने कहा कि इस प्रकार के विधिक जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने तथा सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


