11:41 am Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: लऊआ गांव में कच्चे मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बछड़े की मौत, दो युवक घायल

उझानी: लऊआ गांव में कच्चे मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बछड़े की मौत, दो युवक घायल।

उझानी (बदायूं) 29 सितंबर।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव लऊआ में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सरिता देवी पत्नी स्वर्गीय भगवान सिंह के कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों के अनुसार छत के मलबे की चपेट में आने से भैंस के एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मलबे में दबने से सरिता देवी का 28 वर्षीय बेटा रजत और गांव का ही 20 वर्षीय युवक प्रिंस पुत्र पिंटू घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर उपचार कराया।

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और राहत कार्य शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकान की हालत जर्जर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस