11:55 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

आशा कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

वजीरगंज। आशा कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।मांगें पूरी न होने पर 23 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव का ऐलान। ब्लॉक वजीरगंज के अंतर्गत सीएचसी सैदपुर की आशा कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को विकासखंड कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन संबद्ध ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बीसीपीएम रूपकिशोर और डॉ. इमरान मिर्जा को ज्ञापन दिया।यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि 7 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री और यूनियन पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता में 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी। उनका आरोप है कि सहमति के बावजूद मांगों को लागू करने के संबंध में अब तक ठोस शासनादेश या नियमावली जारी नहीं की गई है। इससे आशा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों का उल्लेख करते हुए जल्द आदेश जारी कर उन्हें लागू करने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन की ओर से 23 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में महापड़ाव आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान यूनियन की अध्यक्ष आसमा वानो, सचिव सावित्री देवी, कोषाध्यक्ष गीता देवी, नीरज शर्मा, मधुबाला, अमरवती, मनोरमा, प्रीती, ममता, मितलेश, सिया देवी, राजकुमारी, गुलशन, अनीता, और मुनीशा समेत अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस