11:55 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

बिल्सी के जेपी जैन स्कूल में मनाया गया क्षमावाणी कार्यक्रम
बिल्सी। नगर के जेपी जैन स्कूल में रविवार की शाम को जैन समाज की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वीरांगना मंडल की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने नृत्य समेत अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों पर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में वीरांगना मंडल की ओर से दसलक्षण महापर्व के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष टीटू जैन, मंत्री अनिल जैन सोनी और कोषाध्यक्ष नीरज जैन को सम्मानित किया गया। समाज के पंकज जैन, अभिषेक जैन और भूपेंद्र जैन को भी सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। ममता जैन को उनके त्याग और तपस्या के लिए वीरांगना मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। बबीता जैन और डब्बू जैन ने भी उन्हें सम्मानित किया। शानदार संचालन के लिए नीरेश जैन को सम्मानित किया गया।
समाज के लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी समाजबंधुओं ने एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। वीरांगना मंडल के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई।
इस मौके पर टीटू जैन अध्यक्ष, अनिल कुमार जैन मंत्री, नीरज जैन, भूपेंद्र जैन, प्रमोद जैन, नीरेश जैन, अजीत जैन, आशीष जैन, अमित जैन, सुरेंद्र जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, आरती जैन, मोना जैन, स्वीटी जैन, पूजा जैन, शालिनी जैन, रीना जैन, दिव्या जैन, प्रीति जैन, बबिता जैन, राखी जैन, नीलम जैन आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस