बिल्सी। श्री बालाजी बलदेव धाम खौंसारा के पीठाधीश्वर श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज ने क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई निवासी योगेश पुरी को बलदेव धाम का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि योगेश पुरी धाम से संबंधित धार्मिक आयोजनों, कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति से धाम की गतिविधियों और धार्मिक कार्यक्रमों की खबरें श्रद्धालुओं एवं आमजन तक समय से पहुंच सकेंगी। पीठाधीश्वर ने योगेश पुरी से अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा जताई। नियुक्ति पर धाम से जुड़े श्रद्धालुओं और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


