बिल्सी। लगातार बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार सुबह से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल रहीं। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। सोमवार को ओपीडी में करीब 600 मरीजों को देखा गया। अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन उपचार व्यवस्था में जुटा रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


