बिल्सी। स्वर साधना संस्था, गाजियाबाद की ओर से इन्मेंटेक कॉलेज के ऑडिटोरियम में संस्कृति समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह में बिल्सी तहसील क्षेत्र के आर्य समाज गुधनी के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान एवं समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप को साहित्य, वैदिक प्रचार और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आचार्य संजीव रूप को सम्मान पूर्व डीएम बदायूं पवन कुमार, दिल्ली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अवनेश त्रिपाठी तथा धर्मगुरु नवनीत प्रियदास आचार्य सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने प्रदान किया। इस मौके पर साहित्य और संस्कृति से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


