समिति के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह जी ने बताया कि
आज के दिन 28 सितंबर 19 07 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जिला लालपुर के ग्राम बंगा में सरदार भगत सिंह जी का जन्म हुआ था आपके पिता का नाम सरदार किशन सिंह संधू एवं माता का नाम विद्यावती कौर था
भगत सिंह चौक पर हर वर्ष पंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा उनका जन्मदिन मनाया जाता है आज के इस कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में श्री कुमार चंद जवालिया एस डी एम महोदय विशेष रूप से यहां पर पहुंचे और उन्होंने भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं दीप जलाकर उनका जन्म दिन मनाया* उनको समिति के अध्यक्ष श्री बिन्नी नारंग जी द्वारा शाल भेंट की गई

*आज के कार्यक्रम में पंजाबी समाज के प्रमुख समाजसेवी श्री ज्योति मेहंदीरता जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे समाजसेवी श्री ज्योति मेहंदी रता जी के द्वारा एसडीम महोदय को बुके देकर स्वागत किया गया*
आज से 119 वर्ष पूर्व सरदार भगत सिंह जी का जन्म हुआ था इसलिए भगत सिंह चौक पर समिति के द्वारा 119 दिए जलाकर के उनका जन्मदिन मनाया गया
प्रोग्राम की समाप्ति पर मिष्ठान प्रसाद वितरित किया गया
आज के इस कार्यक्रम में पंजाबी समाज सेवा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


