8:44 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

24 घंटे में चोरी का खुलासा: अलापुर पुलिस ने जेवरात व नकदी समेत एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बदायूं

24 घंटे में चोरी का खुलासा: अलापुर पुलिस ने जेवरात व नकदी समेत एक आरोपी को किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना अलापुर पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को चोरी किए गए जेवरात और नकदी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से बड़ी मात्रा में सफेद व पीली धातु के आभूषण तथा 7,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक 28 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना अलापुर पुलिस टीम ने इलमान पुत्र रिजवान निवासी कबूलपुरा गोटिया, थाना कोतवाली, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक जोड़ी पायल, तौड़िया, खड़ुआ, हथफूल, चेन-लॉकेट, नजरिया, कंगना, पेन सहित सफेद धातु के आभूषण तथा पीली धातु के आभूषण बरामद किए गए। इसके अलावा 500 रुपये के 14 नोट, कुल 7,000 रुपये भी बरामद हुए।
पुलिस ने बताया कि यह बरामदगी मु0अ0सं0 231/2026 से संबंधित है। उक्त मामले में 25 सितंबर को वादी की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अज्ञात चोर ने वादी के भाई मुकर्रब अली खां के घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सनी चौधरी, उपनिरीक्षक राजू राणा, हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश, कांस्टेबल अभिलाष पंवार और कांस्टेबल सत्यवीर सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस