बदायूं
उसहैत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना उसहैत पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जागेश्वर और राजेश्वर पुत्रगण पातीराम निवासी ग्राम दारानगर बछेली, साकिर अहमद उर्फ सागिर अहमद निवासी वार्ड नंबर 3 कस्बा उसहैत, पंकज पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम करीमनगर तथा रनधीर पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम लक्ष्मण नंगला शामिल हैं।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों को संबंधित मामलों में गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


