उझानी: कछला घाट पर दो दिन पहले हुए दर्दनाक हादसे की रिपोर्ट दर्ज, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा था – मासूम की मौत, दादी गंभीर।
उझानी (बदायूं) 28 सितंबर ।
कछला गंगा घाट पर दो दिन पूर्व हुए दर्दनाक सड़क हादसे की रिपोर्ट अब कोतवाली उझानी में दर्ज हुई है।
घटना दिनांक 26 सितंबर की है। थाना सकीट, एटा के ग्राम अहमदपुर नगला धनू निवासी योगेश कुमार पुत्र स्व० तिलक सिंह की मां धनवती देवी और भतीजी संध्या पुत्री अभिषेक कुमार कछला घाट पर गंगा स्नान करने आई थीं। स्नान के बाद सुबह करीब 11 बजे दोनों सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक संख्या HR 55AG2022 ने लापरवाही से चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी।
हादसे में भतीजी संध्या की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मां धनवती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक व चालक को पकड़कर कछला चौकी पुलिस को सौंप दिया था।
पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की विवेचना एसआई अविनाश पुंडीर को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


