सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा कहानियां’ कार्यक्रम
राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक 28 सितंबर 2026 राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को ‘नमो सेवा कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को रिकॉर्डेड वीडियो के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों से परिचित कराया गया। वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से छात्राओं को सेवा कार्यों के महत्व और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में महाविद्यालय की 60 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संध्या सक्सेना, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. वंदना, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. ब्रजेश कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज, श्री सीताराम, श्री रोहित कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


