बिसौली। नगर पालिका परिषद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील परिसर में महा सफाई अभियान चलाया गया।
सोमवार को नगर पालिका द्वारा तहसील परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। नगर पालिका लिपिक राजीव कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना और लोगों को जागरूक करना था। इस दौरान विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर साफ सफाई की गई। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि स्वच्छता केवल एक विभाग की नहीं बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की। इस दौरान नगर पालिका लिपिक राजीव कुमार, गौरव, सोहन, अमित, मानव, रंजीत, सागर, प्रभात, विम्मी आदि उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


