6:10 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

बारिश में अभिगांव गौशाला में 20 गोवंश की मौत, संचालक व केयरटेकर पर मुकदमा

बदायूं

बारिश में अभिगांव गौशाला में 20 गोवंश की मौत, संचालक व केयरटेकर पर मुकदमा

केशव गुप्ता

उसावां/बदायूं। थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम अभिगांव स्थित अस्थायी गौशाला में लगातार बारिश के दौरान 20 गोवंश की मौत का मामला सामने आया है। मामले में शिकायतकर्ता सत्यवीर सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गौशाला संचालक प्रियंक कौशिक और केयरटेकर दानवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में बताया गया कि अभिगांव स्थित गौशाला का संचालन शारदा सेवा समिति (एनजीओ) द्वारा किया जा रहा है। तहरीर के अनुसार गौशाला में 428 गोवंश मौजूद थे, जिनके चारे आदि के लिए सरकारी धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। आरोप है कि जिम्मेदार लोगों द्वारा गोवंश की उचित देखभाल और चारे की व्यवस्था नहीं की गई।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि लगातार बारिश के कारण गौशाला में जलभराव और चारे-पानी की समस्या के चलते 20 गोवंश की मौत हो गई। साथ ही सरकारी धनराशि के दुरुपयोग तथा गोवंश की देखरेख में लापरवाही के आरोप भी लगाए गए हैं।
मामले में थाना उसावां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी को जांच अधिकारी बनाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस