बिसौली। सीओ ऑफिस से कुछ दूरी पर चोरों ने अधिवक्ता के चेंबर को निशाना बना लिया। चोर चेंबर का ताला काटकर अंदर रखा लैपटॉप करीब 2 लाख रुपए स्टांप के रखें चोरी कर ले गए। तहसील परिसर में चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजी है।
सोमवार को सुबह अधिवक्ता हृदेश शर्मा जब तहसील पहुंचे तब उन्होंने देखा मेन गेट का लोक कटा हुआ है। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो मेज की दराज के ताले भी टूटे हुए थे। चेंबर से एक लैपटॉप और लॉकर में रखे करीब दो लाख रुपए स्टांप के गायब थे। अधिवक्ता ने तुरंत 112 नम्बर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी मौके पर पहुंचे और चेंबर का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। बाद में अधिवक्ता ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


