6:27 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ । पुतला दहन कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव की पुलिस से भिड़ंत

अम्बेडकर पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव की पुलिस से हुई भिड़ंत , पुतला छीनने में पुलिस के पसीने छूटे ,
भारी पुलिस बल से काफी देर हुई छीनाझपटी ,
# वोट चोरी के अपराधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने को बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी ने किया विरोध प्रदर्शन, अम्बेडकर पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला मार्च
# ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी कर देश से गद्दारी की- अजीत यादव
—————————————————————————-
बदायूँ । 28सितंबर । अम्बेडकर पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव की पुलिस से भिड़ंत हुई। भारी पुलिस बल से काफी देर छीनाझपटी हुई।पुतला छीनने में पुलिस के पसीने छूट गए। उसके बाद वोट चोरी के अपराधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया , अम्बेडकर पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने वोट चोरी के आरोपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को डॉ 0 अम्बेडकर पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। डॉ 0 अम्बेडकर पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर रहे कांग्रेसियों और भारी पुलिस बल के बीच काफी देर तक भिड़ंत होती रही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के हाथ से पुतला छीनने में पुलिस के जवानों के पसीने छूट गए। पुलिस द्वारा पुतला छीने जाने के बाद कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय तक वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ मार्च निकाला ।
प्रदर्शन के दौरान बोलते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी के एजेंट की तरह काम किया है और वोट चोरी कर देश के जनादेश को लूटा है । यह देश से गद्दारी है।प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के इशारे पर ज्ञानेश कुमार ने वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ की है जो देशद्रोह है। ऐसे देशद्रोही को माफ नहीं किया जा सकता। कहा कि इंडियन एक्सप्रेस अखबार के खुलासे से साफ हो गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ कर रहे हैं। नए वोटर्स को जोड़ने के फार्म 6 में गैर कानूनी बदलाव किए गए जिससे नई पीढ़ी जेन जी को अपने वोट बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, बफाती मियां और बृज भूषण गुर्जर ने कहा कि एसआईआर के बहाने 13 करोड़ वैध वोटर्स को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। ज्ञानेश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के इशारे पर वोट चोरी कर भाजपा को फायदा पहुंचाने का संविधान विरोधी कृत्य किया है।
जिला महासचिव सलीम अंसारी, आलोक सिंह, अकरम खान ने कहा कि वोट का अधिकार और साफ़ सुथरी वोटर लिस्ट लोकतंत्र की बुनियाद है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की बुनियाद पर हमला किया है।
जिला सचिव राजीव पटेल, अहमद अमजदी, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष सूरज पाल सोलंकी , एस सी कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष जननायक श्री राहुल गांधी जी की संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने की मुहिम को मजबूत करेगी। साफ स्वच्छ वोट लिस्ट और वोट के अधिकार समेत लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
कांग्रेस उझानी नगर अध्यक्ष बबलू सैफी, ककराला नगर अध्यक्ष शहजादा रिजवान, उसहैत नगर अध्यक्ष यूनिस रजा ने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों, मतदाता सूची में हेरफेर और निर्वाचन आयोग की आईटी प्रणाली के केंद्रीकरण से लोकतंत्र की हत्या हुई है।
विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां ,जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष बृजभूषण गुर्जर ,जिला महासचिव सलीम अंसारी, जिला महासचिव अकरम खान , जिला महासचिव आलोक सिंह, जिला सचिव अहमद अमजदी, जिला सचिव राजीव पटेल,जिला सचिव सिराज अहमद , जिला सचिव डॉ 0 खलील अहमद, एससी कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया , उझानी नगर अध्यक्ष बबलू सैफी, जिला ककराला नगर अध्यक्ष शहजादा रिजवान, उसहैत नगर अध्यक्ष यूनिस रजा, विधि विभाग जिलाध्यक्ष सूरज पाल सोलंकी, उपाध्यक्ष गोपाल पांडेय, जितेंद्र राठौर, विचार विभाग जिलाध्यक्ष इकरार अली , दातागंज यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय बहादुर,किसान कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय वीर , साहब सिंह, ओमेंद्र चौधरी , दिनेश , लोकेश , अतुल यादव , गुलफाम अल्वी , सबलू अल्वी , इरफान सैफी , साहिल सैफी , ओमेंद्र कश्यप, मृदुलेश यादव, हेमराज कश्यप , रजनेश यादव ,अवधेश सक्सेना समेत भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस