6:27 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा की तैयारियों की हुई समीक्षा

नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत।

शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा की तैयारियों की हुई समीक्षा।

क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में महासभा के नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का कार्यक्रम क्षत्रिय सैनिक सभा के संरक्षक विजय रतन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

स्वागत समारोह में वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा क्षत्रिय महासभा बदायूं के नव नियुक्त संरक्षक विजय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक चौहान , जिला महासचिव दिनेश सिंह एडवोकेट , जिला उपाध्यक्ष क्षत्रिय शिक्षक सभा हरेन्द्र सिंह वत्स, तहसील अध्यक्ष बदायूँ शोभित तोमर, मीनेश राघव, नेत्रपाल सिंह , अनिल कुमार सिंह , धीरेन्द्र सिंह चौहान , सुनील राणा एडवोकेट, पवन कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह व प्रदीप कुमार सिंह को माला व अंग वस्त्र भेटकर स्वागत किया गया तथा समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही विजयदशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। समारोह को भव्यता प्रदान करने हेतु पदाधिकारियों को तहसीलवार जिम्मेदारी सौंपी गई।

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा सुशील कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, संरक्षक सैनिक सभा विजय रतन सिंह, जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सनी चौहान, प्रदीप सिंह चंदेल, रघुपाल सिंह, सुरेश सिंह सिसौदिया, महीपाल सिंह तोमर, राजपाल सिंह राठौड़, सुरेश पाल सिंह चौहान आदि की सहभागिता रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस