5:26 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – शिक्षक MLC प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार का जनसंपर्क

बदायूं में शिक्षक MLC प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार का जनसंपर्क, शिक्षकों से किया संवाद

बदायूं। सोम शिक्षक महासभा के शिक्षक MLC प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार ने सोमवार को बदायूं सदर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना तथा आगामी शिक्षक MLC चुनाव के संबंध में शिक्षकों से समर्थन की अपील की।

विद्यालय भ्रमण के दौरान डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार ने शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर शिक्षकों के साथ चर्चा की। शिक्षकों ने भी उनके समक्ष अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं रखीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

सदर क्षेत्र में संपर्क अभियान के दौरान विज्ञानानंद रामनारायण वैदिक इंटर कॉलेज, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज, द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लाल छोटे लाल राधेश्याम नवयुवक इंटर कॉलेज, ब्लूमिंगडेल स्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात की गई।

डॉ. गंगवार ने शिक्षकों से कहा कि शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव उनके मुद्दों को सदन और संबंधित मंचों तक पहुंचाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों से चुनाव में प्रथम वरीयता का मत उनके पक्ष में देने की अपील की।

शिक्षक MLC चुनाव में डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार का नाम इससे पहले भी बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों में दर्ज रहा है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सुरेंद्र गंगवार, जिलाध्यक्ष वित्तविहीन शिक्षक महासभा, बरेली, मेघ सिंह सागर, प्रांतीय संगठन मंत्री, रामसरन लाल, जिलाध्यक्ष, राम, जिला महामंत्री तथा धनीराम गंगवार, जिला संयोजक, सोम शिक्षक महासभा, बरेली सहित अन्य शिक्षक नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस