4:56 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

बदायूँ, 28 सितम्बर 2026
राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं कृष्णा सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर – 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत ‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा काल एवं विकसित भारत @2047 की संकल्पना’ विषय पर भाषण, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने की तथा संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति विश्नोई एवं संयोजक डॉ. राशेदा खातून की देखरेख में “विकसित भारत @2047 एवं विद्यार्थियों की भूमिका” विषय पर संपन्न हुई भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय आवास विकास की एमए राजनीति विज्ञान की छात्रा शगुन शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय बिल्सी के छात्र कन्हैया ने प्राप्त की।
तीसरे स्थान पर राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के कुणाल शर्मा रहे।
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास की अनुष्का यादव ने हासिल किया। द्वितीय स्थान पर इसी कॉलेज की सोनाक्षी गौतम रही। तृतीय स्थान पर महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय बिल्सी की खुशी सोलंकी रही।
कृष्णा कल्चरल क्लब की समन्वयक डॉ सरिता यादव की देखरेख में संपन्न हुई चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम राजकीय महिला महाविद्यालय, घंटाघर की अंशिका रही दूसरे स्थान पर भी इसी महाविद्यालय की शिफा खान रही। तीसरा स्थान महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय बिल्सी की खूशबू गौतम को मिला।
निर्णायक मंडल में ख्यातिलब्ध चित्रकार और कवयित्री सीमा चौहान, जेएस पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ निशि अवस्थी एवं गंगा समग्र की पूनम सिंह ने भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. जुनैद आलम, डॉ. गौरव कुमार सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पंकज कुमार सिंह, विशाल, ममता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस