4:44 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

खिरिया मधुकर की गौशाला में गोवंश की बदहाली का आरोप, भूख-प्यास और उपचार व्यवस्था पर उठे सवाल

बदायूं

खिरिया मधुकर की गौशाला में गोवंश की बदहाली का आरोप, भूख-प्यास और उपचार व्यवस्था पर उठे सवाल

केशव गुप्ता

उसावां/बदायूं। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खिरिया मधुकर स्थित एनजीओ द्वारा संचालित गौशाला में गोवंश की हालत खराब होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने गौशाला में कई गोवंश के बीमार होने तथा पर्याप्त चारा-पानी नहीं मिलने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुछ गोवंश की मौत होने की बात भी सामने आई है।
मामले की जानकारी लेने पर गौशाला के सुपरवाइजर दर्शन सिंह ने गोवंश की मौत का कारण मौसम खराब होना बताया। उनका कहना है कि मौसम में बदलाव और खराब मौसम के दौरान गोवंश की मौत हो जाती है।
वहीं, गौशाला में बीमार गोवंश के उपचार और दवा दिए जाने के संबंध में केयरटेकर से जानकारी ली गई। केयरटेकर ने दवा दिए जाने की बात कही, लेकिन कब, कितने गोवंश को और कौन-सी दवा दी गई, इसका स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया।
गोवंश की देखरेख, चारा-पानी और उपचार व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच कराने तथा गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छ पानी और समय पर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही गोवंश की मौत और गौशाला की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस