4:38 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

​बिल्सी : फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ‘शहीद-ए-आजम’ भगत सिंह की जयंती पर हुआ पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ‘शहीद-ए-आजम’ भगत सिंह की जयंती पर हुआ पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
​बिल्सी :
फ्यूचर लीडर्स स्कूल परिसर में सोमवार, 28 सितंबर को अमर क्रांतिकारी एवं भारत माँ के वीर सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकगण द्वारा शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई।
​इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने कहा कि भगत सिंह का जीवन केवल इतिहास का पन्ना नहीं, बल्कि प्रत्येक युवा के लिए कर्तव्यनिष्ठा और साहस का अमर संदेश है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आचरण में देशभक्ति और अनुशासन को ढालने का आह्वान किया।
​विद्यालय के प्रबंध निदेशक (एम.डी.) राहुल कुमार सिंह ने भगत सिंह के वैचारिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक क्रांतिकारी होने के साथ-साथ महान चिंतक भी थे। राष्ट्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्प, नैतिकता और निस्वार्थ सेवा भाव अनिवार्य है।
​प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह के विचारों को समझकर उन्हें दैनिक जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
​कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने “इंकलाब जिंदाबाद” और “शहीद भगत सिंह अमर रहें” के नारे लगाकर पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान विद्यालय का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस