5:38 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: पर्यूषण पर्व के समापन पर निकली भगवान चंद्रप्रभु की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर

उझानी: पर्यूषण पर्व के समापन पर निकली भगवान चंद्रप्रभु की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा नगर।

उझानी (बदायूं) 28 सितंबर ।

नगर में जैन समाज द्वारा मनाए जा रहे दस दिवसीय पर्यूषण पर्व का समापन सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ हुआ। समापन के अवसर पर भगवान श्री चंद्रप्रभु स्वामी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा दोपहर 2 बजे साहूकारा स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई, जो मोहल्ला बाजार कलां, कछला रोड, बदायूं रोड, स्टेशन रोड, पुरानी अनाज मंडी, बकरी नखासा होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां एक धार्मिक कार्यक्रम में परिवर्तित हो गई।

बैंड-बाजों की मधुर धुनों और महावीर स्वामी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। रथ पर सवार स्वरूप बने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान चंद्रप्रभु की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष अनूप जैन, अरुण जैन, निखिल जैन, अंकित जैन, सिद्धार्थ जैन, प्रदीप जैन, अजय जैन, मनोज जैन, कुलदीप जैन, अंशुल जैन, संचित जैन, सोनू जैन, अर्जित जैन, विनीत कुमार जैन,शुभ जैन, सक्षम जैन, आकाश जैन, सम्यक जैन सहित समस्त जैन समाज के धर्मानुयायी उपस्थित रहे।

महिला मंडल में संगीता जैन, प्रतिभा जैन, रूपा जैन, रजनी जैन, नीरज जैन, रुचि जैन, कामिनी जैन, ममता जैन, तृप्ति जैन, प्रतिज्ञा जैन, साक्षी जैन, प्राची जैन, सान्वी जैन, पूजा जैन, बीनू जैन, भावना जैन, अनामिका जैन आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस