उझानी: हरे राम-हरे कृष्ण की गूंज से गूंजा हनुमान गढ़ी मंदिर, 11 दिवसीय महामंत्र जाप महोत्सव का भव्य शुभारंभ*
उझानी (बदायूं)। स्टेशन रोड स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान गढ़ी मंदिर सोमवार से हरे राम-हरे कृष्ण की मधुर गूंज से गूंज उठा। 11 दिवसीय अखण्ड महामंत्र जाप महोत्सव का भव्य शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ।
सुबह विद्वान आचार्य प्रवीण शर्मा और पप्पू शर्मा ने विधि-विधान से पूजन कर महामंत्र जाप का शुभारंभ कराया। पूजन के साथ ही ‘हरे राम हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे’ का अखण्ड जाप शुरू हो गया, जो अगले 11 दिनों तक रात-दिन अनवरत चलेगा।
मंदिर को आकर्षक फूल बंगले से सजाया गया है। प्रतिदिन ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार और फूल बंगला दर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। महोत्सव का समापन 8 अक्टूबर को हवन-पूजन और विशाल प्रसादी भंडारे के साथ होगा।




शुभारंभ अवसर पर प्रमुख समाजसेवी विष्णु भगवान अग्रवाल, व्यापारी नेता राजकुमार बंसल,अवधेश गोयल, गिरीश चंद्र वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, ज्ञान चंद अग्रवाल,ओमप्रकाश अदलक्खा,सपा नगराध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,जयपाल थरेजा, संजीव आजाद, ए.के. शर्मा , राजीव गोयल मेडीकल,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


