3:50 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सेवा संकल्प कैंप का शुभारंभ किया

विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, शिकायतें भी सुनी गई

बदायूं। पालिका परिषद परिसर में सेवा संकल्प कैंप का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने फीता काटकर किया।
यह कैंप चार अक्टूबर तक चलेगा।
इसमें आम लोगों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें दर्ज कर उनके समाधान के लिए जरूरी कार्रवाई की गई।

कैंप में स्वास्थ्य विभाग, पीएम स्वनिधि, महिला कल्याण विभाग और नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। नगर पालिका की ओर से गृहकर, जलकर और दूसरे करों से जुड़ी जानकारी देने के साथ कर जमा करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इसके अलावा, सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, नालियों की सफाई, पानी की सप्लाई और दूसरी शहरी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की गईं। संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, सभासद ग्रीश शुक्ला, किशोर कश्यप, नवैद, अबरार कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सक्सेना, लिपिक नवैद इकबाल गनी, मनोज सक्सेना, राकेश सोनकर, इमरान आदि समेत कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस