कछला-उझानी हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस की वसूली का वीडियो वायरल, भारी वाहनों से ‘सुविधा शुल्क’ लेकर पास कराने का आरोप।
उझानी (बदायूं) 28 सितंबर ।
उझानी-कछला हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारी वाहनों से रुपये लेकर पास कराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि बीडीएन इंडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बताया जा रहा है कि हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने बैरियर लगा रखे हैं और वहां तैनात पुलिसकर्मी भारी वाहनों को रोककर चालान करने के बजाय सुविधा शुल्क लेकर छोड़ दे रहे हैं। आरोप है कि कोई भी भारी वाहन आते ही वसूली कर उसे पास करा दिया जाता है।
नियमानुसार ओवरलोड या प्रतिबंधित समय में चल रहे भारी वाहनों का चालान किया जाना चाहिए, लेकिन वीडियो में पुलिसकर्मी रुपये लेते हुए और वाहनों को जाने देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए लगाए गए बैरियर वसूली का जरिया बन गए हैं। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


