12:06 pm Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: गुप्ता प्रिंटिंग प्रेस स्वामी रामकिशोर गुप्ता की पत्नी बीना गुप्ता का निधन, कछला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

उझानी: गुप्ता प्रिंटिंग प्रेस स्वामी रामकिशोर गुप्ता की पत्नी बीना गुप्ता का निधन, कछला घाट पर होगा अंतिम संस्कार।

उझानी (बदायूं) 28 सितंबर ।

नगर के मोहल्ला नझियाई, हलवाई चौक निवासी गुप्ता प्रिंटिंग प्रेस के स्वामी व समाजसेवी रामकिशोर गुप्ता की 60 वर्षीय पत्नी श्रीमती बीना गुप्ता का बीती रात करीब 3 बजे हृदय गति रुकने से उनके निजी आवास पर निधन हो गया।

उनके पुत्र विक्की गुप्ता ने बताया कि आज दोपहर 1 बजे कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मिलनसार व धार्मिक प्रवृत्ति की श्रीमती बीना गुप्ता के निधन की खबर से मोहल्ले व नगर में शोक की लहर है।

विज्ञापन एक्सप्रेस