नई दिल्ली: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने मोबाइल ग्राहकों के लिए नए नियम जारी किए हैं। नए प्रावधानों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने होंगे।
इसके अलावा कंपनियों को बिना डेटा वाले वॉयस और SMS प्लान भी देना अनिवार्य होगा। इससे फीचर फोन, वरिष्ठ नागरिकों, ग्रामीण इलाकों और कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अपनी जरूरत के अनुसार प्लान चुनने का विकल्प मिलेगा।
नए नियम लागू होने के बाद 28 दिन की वैधता वाले रिचार्ज के मुकाबले ग्राहकों को पूरे 30 दिन की वैधता मिलेगी। इससे सालभर में 13 की जगह 12 रिचार्ज की जरूरत पड़ सकती है। नए प्रावधान राजपत्र में प्रकाशन के 30 दिन बाद लागू होंगे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


