बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम पिंडौल में जनता आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी रामलीला का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के मंत्री सोवरन सिंह ने बताया कि रामलीला का मंचन 24 अक्टूबर से दो नवंबर तक होगा। वहीं भगवान श्रीराम की राम बारात 27 नवंबर को धूमधाम से निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन घनश्याम पांडे की पार्टी श्री दाऊ दयाल रासलीला एवं रामलीला मंडल, मथुरा द्वारा किया जाएगा। कलाकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र के जीवन पर आधारित विभिन्न पावन लीलाओं का प्रति रात मंचन करेंगे। रामलीला का आयोजन रात आठ बजे से शुरू होगा। कमेटी ने क्षेत्र के लोगों से रामलीला में पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


