बदायूं
बस अड्डे के पास अवैध देशी शराब की खेप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
जरीफनगर/बदायूं। अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को थाना जरीफनगर पुलिस ने ग्राम उस्मानपुर बस अड्डे के पास से राजेश पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम उस्मानपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 पैकेट अवैध देशी शराब, प्रत्येक पैकेट में 200-200 मिलीलीटर, बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है। बरामद शराब पर गोल्डन पंच अंकित बताया गया है।
पुलिस ने बरामदगी के संबंध में थाना जरीफनगर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


