7:46 pm Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

तीन दिन से कीचड़ में तड़प रही घायल गाय, जिम्मेदारों की संवेदनहीनता पर ग्रामीणों में आक्रोश

बदायूं

तीन दिन से कीचड़ में तड़प रही घायल गाय, जिम्मेदारों की संवेदनहीनता पर ग्रामीणों में आक्रोश

केशव गुप्ता

बक्सेना/दातागंज (बदायूं)। सरकार एक ओर गौ-सेवा और पशुओं की सुरक्षा के दावे कर रही है, वहीं दातागंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव बक्सेना में एक घायल गाय तीन दिन से कीचड़ में पड़ी तड़प रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दौरान घायल हुई गाय दून एंटरप्राइजेज के पीछे बने गाय तालाब के पास कीचड़ में फंसी हुई है। उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन अब तक उसे उपचार नहीं मिल सका है।
प्रधान और सचिव को सूचना, फिर भी नहीं पहुंची मदद
ग्रामीणों का आरोप है कि गाय की गंभीर हालत की सूचना ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव को कई बार दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, उन्हें जल्द मौके पर पहुंचकर व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
1962 हेल्पलाइन पर भी नहीं मिली मदद
ग्रामीणों का कहना है कि पशु चिकित्सा विभाग की 1962 हेल्पलाइन पर भी कई बार फोन किया गया। आरोप है कि कई बार फोन नहीं उठा और कुछ मौकों पर टीम भेजने की बात कहकर मामला टाल दिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि तीन दिन गुजरने के बावजूद गाय के उपचार के लिए कोई पशु चिकित्सक या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
24 घंटे में उपचार नहीं हुआ तो प्रदर्शन की चेतावनी
घायल गाय की हालत को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल पशु चिकित्सक की टीम भेजकर गाय का उपचार कराया जाए और लापरवाही की जांच की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर गाय को उपचार नहीं मिला, तो वे ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों का सवाल है कि जब सरकारी हेल्पलाइन और स्थानीय जिम्मेदारों तक सूचना पहुंचाने के बावजूद एक बेजुबान पशु को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है, तो गौ-सेवा के दावों की जमीनी हकीकत क्या है?

विज्ञापन एक्सप्रेस