6:54 pm Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

शहीद भगत सिंह के विचार आज भी क्रांतिकारी आंदोलन के प्रेरणास्रोत हैं: प्रेमपाल सिंह।

आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को जनहित सत्याग्रह मोर्चा द्वारा शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन डा भीमराव अंबेडकर पार्क में किया गया।
गोष्ठी में बोलते हुए कृष्ण गोपाल गुप्ता ने कहा कि भगत सिंह मानव द्वारा मानव के शोषण के खिलाफ थे।वे देश को एक समाजवादी देश बनाना चाहते थे। उनका सपना एक ऐसे भारत का सपना था जिसमें किसी भी तरह का कोई शोषण ना हो और ना ही कोई भेदभाव हो।
राजेश कुमार जौहरी ने कहा आज हमारे देश में साम्प्रदायिक उन्माद चरम पर है। देश में गरीबी , बेरोजगारी , महंगाई से जनता त्रस्त है।ऐसे में शहीद भगत सिंह को याद आना स्वाभाविक है। भगत सिंह देश में मजदूरों किसानों के राज के पक्षधर थे। वे पूंजीवादी व्यवस्था के विरोधी थे। वे चाहते थे कि देश के संसाधनों पर चंद मुट्ठी भर लोगों का कब्जा ना हो।
मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा आज देश को शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों की जरूरत है। देश का मेहनतकश समुदाय अभी भी पूंजीवाद साम्राज्यवाद की चक्की में पिस रहा है। ऊपर से मौजूदा फासीवादी उभार ने मेहनतकशों की एकता को तोड़कर उन्हें जाति धर्म के खांचों में बांटने का काम किया है। आज मेहनतकशों की एकता को मजबूत कर जाति धर्म की दीवारों को तोड़ना होगा। और अपने संघर्ष को पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ लक्षित करना होगा। भगत सिंह के बताए रास्ते पर चलकर हम पूंजीवादी शोषण से मुक्ति पा सकते हैं। इसके लिए हमे भगत सिंह के विचारों और क्रांति के उनके संदेश को जनता तक ले जाना होगा।
गोष्ठी को प्रेमपाल सिंह, कृष्णगोपाल गुप्ता, आर के जौहरी, डॉ सतीश, देवेंद्र सिंह, चरन सिंह यादव, राकेश सिंह, आदि लोगों ने संबोधित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस