5:51 pm Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

तीन दिन की लगातार बारिश से दो मंजिला पक्का मकान ढहा, बड़ा हादसा टला

तीन दिन की लगातार बारिश से दो मंजिला पक्का मकान ढहा, बड़ा हादसा टला

केशव गुप्ता

बदायूं। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते वार्ड नंबर 10 निवासी शांति देवी पत्नी स्वर्गीय प्रेमपाल की पुत्रवधू सपना का दो मंजिला पक्का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि मकान में कोई व्यक्ति रह नहीं रहा था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें और अन्य हिस्से कमजोर हो गए थे। बारिश के बीच अचानक मकान के ढहने से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। मकान गिरने से परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकान का स्थलीय निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस