बदायूं
48 घंटे की मूसलाधार बारिश में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, पीएम आवास योजना पर उठे सवाल
केशव गुप्ता
गूराबरेला/बदायूं। ब्लॉक म्याऊं और तहसील दातागंज क्षेत्र के ग्राम गूराबरेला में लगातार करीब 48 घंटे हुई मूसलाधार बारिश के चलते कन्हैया लाल का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
बताया जा रहा है कि कन्हैया लाल प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अभी तक योजना का लाभ नहीं मिल सका। लगातार बारिश के बीच कच्चे मकान के ढहने की घटना ने योजना के पात्र लाभार्थियों के चयन और क्रियान्वयन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि कन्हैया लाल योजना के पात्र हैं तो उन्हें अब तक पक्का मकान क्यों नहीं मिला। ग्रामीणों ने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ पाने वाले लोगों की पात्रता और पात्र लोगों तक योजना का लाभ पहुंचने की स्थिति की जांच की मांग उठाई है।
मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और बारिश से बचने की बड़ी समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर मौके पर जांच कराने तथा पात्रता के आधार पर पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।में
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


