3:47 pm Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान कोतवाली से ईमानदारी की मिसाल बने कांस्टेबल शक्ति सिंह का तबादला

सहसवान कोतवाली से ईमानदारी की मिसाल बने कांस्टेबल शक्ति सिंह का तबादला, आंसुओं के साथ दी गई धूमधाम से विदाई

सहसवान (बदायूं)। सहसवान कोतवाली में अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यवहार से आम जनता के दिलों में अलग पहचान बनाने वाले जांबाज कांस्टेबल शक्ति सिंह का आज स्थानांतरण होने पर कोतवाली परिसर में भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

आज रविवार को आयोजित विदाई समारोह में क्राइम कोतवाल हरवीर सिंह ने कहा कि शक्ति सिंह जैसे जवान पुलिस विभाग की शान होते हैं। उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में न केवल अपराध पर लगाम लगाई बल्कि हर पीड़ित की मदद के लिए हमेशा खड़े रहे। उनका जाना सहसवान कोतवाली के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

समारोह के दौरान जैसे ही शक्ति सिंह को फूल-मालाओं से लादकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, वैसे ही पूरे कोतवाली परिसर का माहौल भावुक हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें कंधे पर उठाकर पूरे धूमधाम से विदाई दी।

इस मौके पर कांस्टेबल शक्ति सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि सहसवान में बिताया गया हर पल उनके लिए यादगार रहेगा। यहां का प्यार वो कभी नहीं भूल पाएंगे।

विदाई समारोह में कोतवाली के सभी एसआई, कांस्टेबल और पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस