1:38 pm Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक – तीन दिन की बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

बदायूं: तीन दिन की बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत।

कादरचौक (बदायूं) 27 सितंबर ।

कादरचौक इलाके में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। शनिवार रात बारचिर्रा गांव में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मलबे में दबकर करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला भगवान देवी की मौत हो गई।

बताया गया कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था। रात में अचानक मकान गिरने से महिला उसके नीचे दब गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस