12:49 pm Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

48 घंटे से अंधेरे में कुंवरगांव, 33 केवीए का पोल गिरने से आपूर्ति ठप

48 घंटे से अंधेरे में कुंवरगांव, दोपहर दो बजे तक बिजली आने की उम्मीद

33 केवीए का पोल गिरने से आपूर्ति ठप,

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव। बारिश के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से कुंवरगांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार रात से गुल हुई बिजली को रविवार तक करीब 48 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। लंबे समय से बिजली न होने के कारण घरों और दुकानों के कामकाज पर असर पड़ा है।

बताया गया कि आंवला की ओर से कुंवरगांव बिजली उपकेंद्र को आने वाली 33 केवीए लाइन का पोल पनवड़िया के पास गिर गया था। इसके बाद से बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। बारिश और खराब मौसम के बीच कर्मचारियों को लाइन दुरुस्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्युत विभाग के मुताबिक मरम्मत कार्य प्रगति पर है और रविवार दोपहर करीब दो बजे तक विद्युत आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है। विभाग की टीम पोल और लाइन को दुरुस्त कर जल्द से जल्द सप्लाई बहाल करने में जुटी है।

लगातार 48 घंटे से बिजली नहीं होने से लोगों में नाराजगी भी दिखाई दे रही है। घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण बंद पड़े हैं, जबकि दुकानदारों और अन्य कारोबारियों को भी कामकाज प्रभावित होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर पानी की व्यवस्था और घरेलू कामकाज तक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के बीच बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर काम में जुटे हैं। अब लोगों की निगाहें रविवार दोपहर दो बजे तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद पर टिकी हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस