12:08 pm Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

बिसौली में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, जेवरात भी साथ ले गई।

बिसौली (बदायूं) 27 सितंबर।

थाना बिसौली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि वह 17 अगस्त को सुबह कोल्ड स्टोरेज में काम करने गई थी। शाम करीब 4 बजे लौटी तो बेटी घर पर नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। जानकारी करने पर पता चला कि उसे आंवला (बरेली) निवासी एक युवक और उसकी मां बहला-फुसलाकर ले गए हैं।

आरोप है कि नाबालिग घर से सोने के जेवरात भी साथ ले गई है। तहरीर के आधार पर थाना बिसौली पुलिस ने 25 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनय कुमार को दी गई है। पुलिस नाबालिग की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस