यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग में महोबा के शशांक गुप्ता और उनकी मां सुनीता गुप्ता की भी जान चली गई।
परिजनों के मुताबिक, बस में आग और धुआं फैलने के बाद सुनीता ने बेटे शशांक से अपनी जान बचाकर बाहर निकलने को कहा, लेकिन शशांक अपनी मां को अकेला छोड़कर बाहर नहीं गए।
दोनों आग और जहरीले धुएं की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


