बुलंदशहर। गंगा एक्सप्रेस-वे पर फॉर्च्यूनर कार का टायर फटने के बाद पोल से टकराने से सड़क हादसा हो गया। हादसे में बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी समेत दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, विधायक लखनऊ से लौट रहे थे, इसी दौरान स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव के पास यह हादसा हुआ।
घायल विधायक को उपचार के लिए हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


