8:58 am Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। जहरीले सांप के काटने से भैंस की मौत, पुजारी को एक लाख का नुकसान

जहरीले सांप के काटने से भैंस की मौत, पुजारी को एक लाख का नुकसान
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित प्राचीन देववाणी मंदिर परिसर में जहरीले सांप के काटने से भैंस की मौत हो गई। भैंस मंदिर के पुजारी मुन्नालाल शर्मा की थी। घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। पुजारी मुन्नालाल शर्मा ने बताया कि उनकी भैंस मंदिर परिसर में बंधी हुई थी। शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के बीच आशंका है कि सांप अपने बिल से बाहर निकला और भैंस को काट लिया। सांप के काटने के बाद भैंस की हालत बिगड़ गई। शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुजारी के मुताबिक मृत भैंस की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को देते हुए नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस