8:58 am Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

308 पहियों वाला विशाल ट्रक बना आकर्षण का केंद्र, देखने उमड़ी भीड़

चंदौली। नेशनल हाईवे-19 पर 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। ट्रक पर भारी-भरकम मशीन का एक हिस्सा लदा हुआ है, जिसे देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।

भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

जानकारी के मुताबिक, मशीन का यह हिस्सा बेल्जियम से समुद्री रास्ते से ओडिशा पहुंचा था। इसके बाद इसे झारखंड और बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश के लखीमपुर ले जाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस भारी मशीनरी का इस्तेमाल बायोप्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री में किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस