8:57 am Sunday , 27 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। हाइवे पर यूकेलिप्टस का पेड़ टूटकर गिरा, लगा लंबा जाम

बिल्सी। क्षेत्र में शुक्रवार की रात से लगातार हो रही बारिश के बीच शाहबाद-कछला हाइवे पर स्थित रंजना तिराहे के पास एक पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ शनिवार की सुबह अचानक टूटकर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी शहाबुद्दीन सैफी ने बताया कि कई घंटों से हो रही बारिश के कारण पेड़ कमजोर होकर अचानक सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस दौरान कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। इसके बाद लोगों ने सड़क से पेड़ हटाने का प्रयास शुरू किया। पेड़ हटने के बाद ही यातायात सुचारु हो पाया। नगर के लोगों ने प्रशासन से नगर क्षेत्र में खड़े पुराने और जर्जर पेड़ों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस