7:32 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं विधानसभा को मिली एक और बड़ी सौगात, पंचवरिया मंदिर के लिए 1.20 करोड़ स्वीकृत।

शहर विधायक महेश गुप्ता के प्रयास सफल।
पौराणिक पंचवईया मंदिर का होगा भव्य सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार, C&DS ने शुरू किया डीपीआर का काम
बदायूं। बदायूं विधानसभा क्षेत्र में विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बसईया खेड़ा ललभुजिया स्थित पौराणिक पंचवईया मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 1.20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में मिली इस स्वीकृति के बाद पंचवईया मंदिर के विकास कार्यों की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। शनिवार को कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस (C&DS) के अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के पौराणिक स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थल की स्थिति का जायजा लेते हुए डीपीआर तैयार करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। लोगों ने कहा कि पंचवईया मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और पौराणिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और इस धार्मिक स्थल को नई पहचान मिलेगी।
विधायक के प्रयासों से विकास को मिल रही लगातार गति
माननीय विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी ने कहा कि बदायूं विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, बिजली, जल निकासी, नगर विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंचवईया मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था और पौराणिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार से मंदिर परिसर का विकास होगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधायक ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ विरासत और आस्था के संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा, “बदायूं विधानसभा में विकास का पहिया लगातार आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र में एक के बाद एक विकास परियोजनाओं को स्वीकृति मिलना इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।”
जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण, ग्रामीणों से मिले
इसी क्रम में भाजपा जिला मंत्री श्री विश्वजीत गुप्ता ने मंदिर प्रांगण पहुंचकर कार्यदायी संस्था C&DS के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से प्रस्तावित कार्यों एवं डीपीआर की प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की।
इस दौरान श्री विश्वजीत गुप्ता ने क्षेत्रीय जनता से भी संवाद किया और मंदिर के विकास को लेकर उनके सुझाव एवं अपेक्षाएं जानीं। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए सरकार द्वारा की गई पहल का स्वागत करते हुए विश्वजीत गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
श्री गुप्ता ने कहा कि पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों का विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पंचवईया मंदिर के विकास से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ इस पौराणिक स्थल का स्वरूप भी और भव्य होगा।
डीपीआर के बाद आगे बढ़ेगी कार्ययोजना
C&DS के अधिकारियों द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण के बाद मंदिर परिसर के विकास की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। डीपीआर में प्रस्तावित कार्यों को शामिल करने के बाद नियमानुसार आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचवईया मंदिर का विकास क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेगा।
बदायूं विधानसभा में विकास के साथ आस्था और विरासत का संरक्षण—यही बदलते बदायूं की नई तस्वीर है।

विज्ञापन एक्सप्रेस