बदायूं
दातागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.7 किलो डोडा छिलका के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं/दातागंज। मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दातागंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 700 ग्राम डोडा छिलका बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को ग्राम अटसेना जाने वाले खड़ंजा रास्ते पर सुदेश की ईंट पाथने वाली जगह के पास से शिवम पुत्र साहब सिंह और ऋषि उर्फ आजाद पुत्र बृहमानन्द, दोनों निवासी ग्राम अटसेना थाना दातागंज, को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना दातागंज में मु0अ0सं0 331/2026, धारा 8/15 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सन्नी चौधरी थाना दातागंज पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


