6:44 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

25 हजार के इनामी वांछित आरोपी को तमंचा और 10 कारतूस समेत दबोचा

बदायूं

25 हजार के इनामी वांछित आरोपी को तमंचा और 10 कारतूस समेत दबोचा

केशव गुप्ता

बदायूं। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोक्ष धाम से सुंदर नगर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर अरबाज पुत्र दाबर अली निवासी ग्राम ब्यौर, थाना बिनावर, बदायूं को गिरफ्तार किया।
अरबाज थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 192/2026, धारा 3/25(1-B)a आर्म्स एक्ट में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ बरामदगी के संबंध में मु0अ0सं0 238/2026, धारा 3/25(1-B)a आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक माधौ सिंह बिष्ट थाना कोतवाली बदायूं मय पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस