6:25 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

कच्चा मकान ढहने से मचा हड़कंप, सात बच्चों समेत परिवार बाल-बाल बचा

बदायूं

कच्चा मकान ढहने से मचा हड़कंप, सात बच्चों समेत परिवार बाल-बाल बचा

केशव गुप्ता

लगातार बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, सात बच्चों समेत परिवार पर टूटा संकट
उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम गढ़िया चौंरा, ब्लॉक उसावां में लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान गिरने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
बताया गया कि मकान में ओमप्रकाश शर्मा और साधू शर्मा के परिवार रहते हैं। दोनों भाई हैं। इनमें से एक भाई की शादी हो चुकी है और परिवार में सात बच्चे भी हैं। लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की हालत कमजोर हो गई, जिसके चलते वह ढह गया।
मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर परिवार का हाल जाना और प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन एक्सप्रेस