6:04 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज रियोनाई के विद्यार्थियों ने मल्टीप्लेक्स में देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज रियोनाई के विद्यार्थियों ने मल्टीप्लेक्स में देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म

उझानी के एडीएस सिनेमा मल्टीप्लेक्स में छात्र-छात्राओं ने लिया फिल्म का आनंद, दिखा उत्साह

उघैती। श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज रियोनाई के छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार का दिन उत्साह और रोमांच से भरा रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उझानी स्थित एडीएस सिनेमा मल्टीप्लेक्स पहुंचकर ‘हनुमान अंश’ फिल्म का आनंद लिया। फिल्म को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मल्टीप्लेक्स पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने अनुशासन के साथ फिल्म का आनंद लिया। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था एवं पौराणिक कथाओं से जुड़े प्रसंगों को आधुनिक सिनेमाई प्रस्तुति के माध्यम से देखने और समझने का अवसर मिला। फिल्म के विभिन्न प्रसंगों के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा और पुस्तकों तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों से जोड़ना भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को फिल्म दिखाने की पहल की गई, जिससे वे मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी परिचित हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और अनुशासन एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। फिल्म समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस आयोजन को यादगार और आनंददायक बताया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस