5:48 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

दो दिन की बारिश ने ढहाया 70 साल पुराना कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार

बदायूं

दो दिन की बारिश ने ढहाया 70 साल पुराना कच्चा मकान, बाल-बाल बचा परिवार

केशव गुप्ता

उसावां। लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश और हवाओं के बीच थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में करीब 70 वर्ष पुराना कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के समय परिवार के लोग मकान के अंदर मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए।
मकान गिरने से घर में रखा अनाज, खाद्य सामग्री समेत घरेलू सामान बारिश के पानी में भीगकर खराब हो गया। पीड़िता रामशिला पत्नी मुनीष ने बताया कि वह अपने पांच बच्चों के साथ लंबे समय से जर्जर मकान में रहने को मजबूर थीं। परिवार की ओर से सरकारी आवास के लिए कई बार आवेदन किया गया, लेकिन अभी तक आवास का लाभ नहीं मिल सका।
मकान ढहने के बाद परिवार के सामने सिर छिपाने के लिए सुरक्षित छत और भोजन का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके पर राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही पात्रता के आधार पर जल्द से जल्द सरकारी आवास दिलाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस