बदायूं
बारिश के बीच भरभराकर गिरा पुराना मकान, बाहर निकलते ही बची पशुपालक की जान
केशव गुप्ता
उसावां। थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में लगातार हो रही तेज बारिश और हवा के बीच बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव में कच्ची ईंटों से बना पुराना मकान और टीनशेड अचानक भरभराकर गिर पड़ा।
हादसे से कुछ देर पहले पशुपालक योगेश पुत्र ऋषिपाल इसी मकान में बैठे हुए थे। बारिश से बचने के बाद वह अपनी भैंस को दूसरी जगह बांधने के लिए मकान से बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलते ही अचानक तेज आवाज के साथ मकान और टीनशेड ढह गया।
गनीमत रही कि मकान गिरने के समय योगेश अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे में पुराने मकान और टीनशेड को काफी नुकसान पहुंचा है।
ग्रामीणों के मुताबिक लगातार बारिश के कारण मकान पहले से ही कमजोर हो गया था। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बारिश से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों का निरीक्षण कराने और प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


