सहसवान: चाइनीज मांझे में फंसी थी जिंदगी, बच्चों ने चिड़िया को दी नई उड़ान
सहसवान (बदायूं)। मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में आज सुबह एक बेजुबान चिड़िया मौत से जंग लड़ रही थी। उसके नन्हे पैरों में खूनी चाइनीज मांझा बुरी तरह उलझा हुआ था, जिसके चलते वह न उड़ पा रही थी न चल पा रही थी। जमीन पर तड़प रही थी।
तभी मोहल्ले के कुछ बच्चों की नजर उस पर पड़ी। बच्चों ने बिना देर किए बड़ी हिम्मत और सावधानी से चिड़िया को पकड़ा और उसके पैर में फंसे तेज धार वाले मांझे को धीरे-धीरे काटकर निकाला।
मांझा निकलते ही चिड़िया कुछ देर सहमी रही, फिर फुर्र से उड़कर आसमान में चली गई… जिसके चलते चिड़िया को एक नई जिंदगी मिल गई।
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा कितना खतरनाक है। यह इंसान ही नहीं बेजुबानों की जान का भी दुश्मन है।
मोहल्ले वासियों ने बच्चों के इस नेक काम की खूब तारीफ की है। वहीं लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर में बिक रहे चाइनीज मांझे पर तुरंत रोक लगाई जाए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


